रून्नीसैदपुर में पांच घंटे रहा यातायात बाधित

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर- 17 एनएच पर बैठ कर जाम किये कार्यकर्ता, 18 जाम के चलते बेचैन यात्री व लगी वाहन, 19 बंद दुकानें रून्नीसैदपुर : वाम दलों की बंदी के चलते प्रखंड मुख्यालय में यातायात बाधित रहे. काफी कम दुकानें खुल पायी. स्कूल, बैंक व सरकारी कार्यालय खुली रही. वैसे इन स्थानों पर लोगों की उपस्थिति […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 17 एनएच पर बैठ कर जाम किये कार्यकर्ता, 18 जाम के चलते बेचैन यात्री व लगी वाहन, 19 बंद दुकानें रून्नीसैदपुर : वाम दलों की बंदी के चलते प्रखंड मुख्यालय में यातायात बाधित रहे. काफी कम दुकानें खुल पायी. स्कूल, बैंक व सरकारी कार्यालय खुली रही. वैसे इन स्थानों पर लोगों की उपस्थिति कम देखी गयी. — सड़क पर किया प्रदर्शन सुबह करीब सात बजे ही वाम मोरचा के अंचल संयोजक देवेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये. इनके आग्रह पर दुकानें बंद कर ली गयी. तमाम कार्यकर्ता लखनदेई नदी पुल पर बीच सड़क पर बैठक एनएच-77 को जाम कर दिये. आंदोलनकारी केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने समेत 10 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग को ले नारे लगा रहे थे. कुछ कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर एनएच-77 को जाम कर दिया, जिसके चलते बेलसंड, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर पद पर यातायात ठप हो गया. — पांच घंटे तक यातायात बाधित करीब पांच घंटे तक यातायात ठप रहने के बाद मौके पर तैनात अवर निरीक्षक सत्येंद्र मांझी व उमाकांत सिंह के समक्ष आंदोलनकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी. उसके बाद सड़क जाम खाली कराया जा सका. थाना से कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया. इन आंदोलनकारियों में क्रमश: बाल किशोर राय, रामाशीष सिंह, गणेश भंडारी, गोनौर पासवान, शंकर पासवान, दारोगा राय, रेणु देवी, रूपचंद पंडित, विनय कुमार, मौजे पासवान, महेंद्र पासवान, विनय कुमार, इंदु देवी, मंजु देवी, शुभ नारायण साह, प्रमीला देवी, शिवजी पासवान, रामविनय महतो, पारो देवी व सोनेलाल साह समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन