बकरी के विवाद में सात जख्मी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार की शाम बकरी को लेकर उत्पन्न विवाद में सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में एक पक्ष की शौकत अंसारी की पत्नी मरजीना खातून, नगीना खातून, अमीन अंसारी एवं दूसरे पक्ष के मो अशरफ की पत्नी सकीना खातून, तेहरून खातून, जमीसन खातून एवं शमशाद […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार की शाम बकरी को लेकर उत्पन्न विवाद में सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में एक पक्ष की शौकत अंसारी की पत्नी मरजीना खातून, नगीना खातून, अमीन अंसारी एवं दूसरे पक्ष के मो अशरफ की पत्नी सकीना खातून, तेहरून खातून, जमीसन खातून एवं शमशाद आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्रथम पक्ष की मरजीना खातून ने प्राथमिकी में मो असलम, मो नसीब अंसारी, शमशाद अंसारी, अरशद अंसारी, मो सलामत एवं मो उमरान को आरोपित किया है. वहीं दूसरे पक्ष की सकीना खातून ने नगीना खातून, मरजीना खातून, शौकत अंसारी एवं जफीर अंसारी को आरोपित किया है. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी में पांच हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन