पंचायत कार्यालय में नहीं है न्याय मित्र का रिकार्ड
फोटो नंबर- 41 सीतामढ़ी : पंचायत से संबंधित कर्मियों का रिकार्ड जिला पंचायत राज कार्यालय में रहता है, लेकिन जिले के किस प्रखंड में कितने न्याय मित्र हैं और कितना पद खाली है, का कोई रिकार्ड जिला पंचायत राज कार्यालय में नहीं है. न्याय मित्रों का पूरा रिकार्ड अब तक प्रखंड कार्यालयों में हीं है. […]
फोटो नंबर- 41 सीतामढ़ी : पंचायत से संबंधित कर्मियों का रिकार्ड जिला पंचायत राज कार्यालय में रहता है, लेकिन जिले के किस प्रखंड में कितने न्याय मित्र हैं और कितना पद खाली है, का कोई रिकार्ड जिला पंचायत राज कार्यालय में नहीं है. न्याय मित्रों का पूरा रिकार्ड अब तक प्रखंड कार्यालयों में हीं है. — बिना रिकार्ड के मानदेय भुगतान खास बात यह कि बिना कोई रिकार्ड के हीं जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा न्याय मित्रों के वेतन भुगतान के लिए प्रखंडों में राशि भेजी जाती रही है. जिले का संभवत: यह पहला कार्यालय होगा जो न्याय मित्रों का मानदेय भुगतान करता तो है, लेकिन उसे यह नहीं मालूम की जिले में कितने न्याय मित्र है. — आरटीआइ से हुआ खुलासा स्थानीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी से आरटीआइ के तहत प्रखंडवार न्यायमित्रों की सूची की मांग की थी. साथ ही इसकी जानकारी देने का आग्रह किया था कि किस प्रखंड में न्याय मित्र के कितने पद रिक्त है. — सूचना अधिकारी का जवाब आवेदक श्री श्रीवास्तव ने 13 मई को सूचना मांगी थी, पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा निर्धारित अवधि के अंदर सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी. 25 जून 15 को उक्त अधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र भेज आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने को कहा है. पत्र की प्रतिलिपि आवेदक को भी दी गयी है. बहरहाल, विलंब से सही अब आवेदक को बिना शुल्क का सूचना उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










