विप चुनाव में माई समीकरण ध्वस्त : मो नसीर
— मुसलिम मतदाता डुमरा प्रमुख देवेंद्र के पक्ष में गोलबंद– लालू-नीतीश ने एक भी सीट पर मुसलिम प्रत्याशी नहीं उतारा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं मुसलमानों के सच्चे हितैषीसीतामढ़ी . लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि त्रिस्तरीय विधान परिषद् चुनाव में […]
— मुसलिम मतदाता डुमरा प्रमुख देवेंद्र के पक्ष में गोलबंद– लालू-नीतीश ने एक भी सीट पर मुसलिम प्रत्याशी नहीं उतारा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं मुसलमानों के सच्चे हितैषीसीतामढ़ी . लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो नसीर अहमद उर्फ लाल जी ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि त्रिस्तरीय विधान परिषद् चुनाव में माई समीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में दौरा के क्रम में पाया कि जितने भी मुसलिम त्रिस्तरीय मतदाता हैं, उन्होंने रमजान के मुबारक महीने में कहा कि हम एनडीए प्रत्याशी देवेंद्र साह डुमरा के पक्ष में गोलबंद हैं. लालू प्रसाद जी एवं नीतीश कुमार जी मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन एक भी प्रत्याशी मुसलिम को नहीं बनाया है, जबकि 24 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने मतदाताओं को ललकारते हुए कहा कि मुसलिम मतदाता एक एक मत देकर देवेंद्र साह डुमरा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर लालू-नीतीश को मुंहतोड़ जवाब देते हुए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










