वृद्ध की हत्या कर शव फेंका
रून्नीसैदपुर . थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव से दक्षिण अपराधियों ने एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया. करीब 60 वर्षीय उक्त वृद्ध की शव की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. उसके गले पर तेज धारदार हथियार से गहरा जख्म का निशान पाया गया है. सूचना […]
रून्नीसैदपुर . थाना क्षेत्र के मानपुर रत्नावली गांव से दक्षिण अपराधियों ने एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया. करीब 60 वर्षीय उक्त वृद्ध की शव की अब तक पहचान नहीं हो पायी है. उसके गले पर तेज धारदार हथियार से गहरा जख्म का निशान पाया गया है. सूचना पर अवर निरीक्षक उमा कांत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा एक झिंटदार गमछा बरामद किया है. मृतक खादी की धोती व मटमैला कलर का मटका का कुरता पहना था. पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने अन्यत्र हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फेंक दिया है. अनि श्री सिंह ने बताया कि चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










