बिना बिजली बिल के विरोध में सड़क जाम
फोटो नंबर- 22 सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग परसौनी : बिजली संबंधी समस्याओं को ले प्रखंड की कठौर पंचायत के लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. लोगों का कहना था कि गांव की तरफ से आने वाली 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है. तार की चपेट में अब तक […]
फोटो नंबर- 22 सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग परसौनी : बिजली संबंधी समस्याओं को ले प्रखंड की कठौर पंचायत के लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. लोगों का कहना था कि गांव की तरफ से आने वाली 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है. तार की चपेट में अब तक कई मवेशी आ गये हैं. इधर, बिना बिजली आपूर्ति के हीं विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है. जिस गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां के भी लोगों को बिल भेजा जा रहा है. मुखिया ज्योति नारायण पांडेय ने बताया कि विभागीय अभियंता से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान व नसीम अंसारी मौके पर पहुंचे. विभागीय अभियंता से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही तब जाकर लोग शांत हुए. मौके पर आनंद किशोर पांडेय, रामज्ञान राम, मोहन राम, नागेंद्र बैठा, सुरेश पंडित, समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










