प्रदेश कांग्रेस ने भू-संपदा का कराया कर्तव्य बोध

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : विगत दिनों सदाकत आश्रम, पटना में प्रदेश कांग्रेस भू-संपदा समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ राय द्वारा आहूत बैठक में सीतामढ़ी-शिवहर जिला कांग्रेस भू-संपदा समिति के प्रभारी द्वय प्रमोद कुमार नील व संजय कुमार बिररख ने शिरकत की. उन्होंने जिला/प्रखंड कार्यालय भू-संपदा की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : विगत दिनों सदाकत आश्रम, पटना में प्रदेश कांग्रेस भू-संपदा समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ राय द्वारा आहूत बैठक में सीतामढ़ी-शिवहर जिला कांग्रेस भू-संपदा समिति के प्रभारी द्वय प्रमोद कुमार नील व संजय कुमार बिररख ने शिरकत की. उन्होंने जिला/प्रखंड कार्यालय भू-संपदा की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने भू-संपदा प्रभारियों को कार्यालय की संपदा की रक्षा एवं कागजात की जिम्मेदारी का कर्तव्य बोध कराते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मूल दस्तावेज सौंपने की हिदायत दी. श्री नील ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल के भू संपदा प्रभारी समीप कुमार महासेठ, पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने भी जिला भू-संपदा समिति के प्रभारियों द्वारा उप-स्थापित प्रस्ताव को अनुश्रवण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन