बारिस ने खोली नगर पंचायत के व्यवस्था की पोल

Updated:
विज्ञापन

फोटो नंबर- 47 खादी भंडार रोड का हाल, 48 सेंट्रल बैंक वाली सड़क में जलजमाव शिवहर: मॉनसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोल दी है. गुरूवार को वर्षा के कारण नगर की स्थिति नारकीय हो गयी. वहीं, नाला विहीन सेंट्रल बैंक रोड झील में तब्दील रहा, जबकि जीरो माईल चौक […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 47 खादी भंडार रोड का हाल, 48 सेंट्रल बैंक वाली सड़क में जलजमाव शिवहर: मॉनसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोल दी है. गुरूवार को वर्षा के कारण नगर की स्थिति नारकीय हो गयी. वहीं, नाला विहीन सेंट्रल बैंक रोड झील में तब्दील रहा, जबकि जीरो माईल चौक से खादी भंडार तक सड़क पर जल जमाव हो गया, जिसके कारण लोगों को आवागमन की समस्या से जुझना पड़ा. सिनेमा हॉल रोड एवं ब्लॅाक रोड, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के पास जलजमाव, गंदगी,कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ा. लोजपा के नगर अध्यक्ष रामबालक राय ने बताया कि शिवहर महारानी स्थान से सिनेमा हॉल के पास सरकारी आवास तक मुख्य सड़क की स्थिति चार वषोंर् से जर्जर है. जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन उदासीन है. पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि का इस पथ से होकर आना जाना है. बावजूद इसके इस सड़क की सुधि लेने को कोई तैयार नहीं दिख रहा है. नगर अध्यक्षा नीलम देवी के हवाले से अंशुमान नंदन सिंह ने बताया कि मौसम की पहली बारिश नालियों की सफाई की जा रही है. कुछ दिनों पूर्व ही नगर अध्यक्ष का चुनाव हुआ है. नगर के जल निकासी की व्यवस्था के लिये नगर अध्यक्ष संजिदा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन