sitamarhi news : बैंक से घर जा रहे बुर्जुग से 50 हजार की पॉकेटमारी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध लक्ष्मणा नगर में बुधवार को एक वृद्ध व्यक्ति से बदमाशों ने 50 हजार रूपए पॉकेट से निकाल लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध लक्ष्मणा नगर में बुधवार को एक वृद्ध व्यक्ति से बदमाशों ने 50 हजार रूपए पॉकेट से निकाल लिया. इस संबंध में पीड़ित वार्ड नंबर 20 निवासी उमेश प्रसाद सिंह ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया है कि बुधवार की दोपहर में बैंक से रुपए निकालकर पैदल घर जा रहा था. लक्ष्मणा नगर स्थित मुद्रिका प्रसाद सिंह के घर पास एक बाइक जमीन पर गिरा था. जिसे एक युवक उठाने का प्रयास कर रहा था. युवक के द्वारा बाइक उठाने में मदद की गुहार लगायी. जब बाइक उठाने के नीचे झुके थे, तभी एक बाइक से दूसरा युवक वहां पहुंच गया. बाइक खड़ी करने के बाद दोनों वहां से निकल गए. बाद में जब घर पहुंचकर रुपए की जांच की तो पता चला कि उनके पॉकेट से रुपये चोरी कर ली गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन