Sitamarhi : टेंपो से 50 किलोग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : टेंपो से 50 किलोग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान टेंपो से 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. साथ ही तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

सोनबरसा

. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51वीं बटालियन व भुतही थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में फुलकाहा मोड़(सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच 22) के पास चेकिंग के दौरान टेंपो से 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. साथ ही तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी राम नरेश झा के पुत्र संजय कुमार झा के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त टेंपो(बीआर06 पीजी 5558) जब्त कर ली गयी है. थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन