अध्यक्ष बने रहेंगे मो हाशीम : कामेश्वर

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी के युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को परिहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. दौरा के क्रम में परवाहा चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में कहा कि मो हाशीब साहब परिहार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी के युवा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को परिहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. दौरा के क्रम में परवाहा चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में कहा कि मो हाशीब साहब परिहार प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे. जिले के आठों विधानसभा के प्रत्याशी का फैसला राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य मिल कर तय करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पार्टी का नारा आर्थिक गैरबराबरी के खिलाफ आर्थिक न्याय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सबको रोजगार, सबको पेंशन, बेहतर चिकित्सा, लाभकारी खेती के साथ-साथ सबको अपनी जमीन पर पक्का मकान के नारों को जन-जन तक फैलाना है. बैठक में प्रदेश महासचिव मो मुस्तफा, राघवेंद्र, मो हाशीम साहब, शंकर ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन