नहीं मिली छात्रवृत्ति, स्कूल में तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन

— अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन — वंचित बच्चे कर सकते हैं हंगामा — इसी कारण प्रधान नहीं बांट रहे राशि — मवि मोहिनी मंडल का मामला सुप्पी : प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहिनी मंडल में मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी करने के साथ प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी किया. ग्रामीणों का नेतृत्व […]

विज्ञापन

— अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन — वंचित बच्चे कर सकते हैं हंगामा — इसी कारण प्रधान नहीं बांट रहे राशि — मवि मोहिनी मंडल का मामला सुप्पी : प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहिनी मंडल में मंगलवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी करने के साथ प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी किया. ग्रामीणों का नेतृत्व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम एकबाल पासवान कर रहे थे. पोशाक राशि व छात्रवृत्ति का अब तक वितरण न होने से ग्रामीण आक्रोशित थे. तालाबंदी करने वालों में महेश प्रसाद, अरुण कुमार, सुबोध ठाकुर, चितरंजन यादव, धीरेंद्र पासवान, नीलम देवी व रेणु देवी समेत अन्य शामिल हैं. — गबन की नियत से वितरण नहीं तालाबंदी के बाद पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया. सभी शिक्षक कक्षा से बाहर चले गये. ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2013 एवं 14 में वर्ग एक से आठ तक के बच्चों के लिए पोशाक व छात्रवृत्ति मद में 4.68 लाख आया हुआ है. प्रभारी प्रधान गबन करने के नियत से राशि का वितरण नहीं कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि अनिश्चित कालीन तक ताला लगा रहेगा और पठन-पाठन बंद रहेगा. बताया कि प्रखंड से लेकर जिला तक इसकी शिकायत की गयी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. बीइओ भी नहीं आये. ताकि पोशाक राशि व छात्रवृत्ति के पैसे का वितरण हो सके. — वितरण न होने का कारण प्रधान शिक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ सौ बच्चे राशि से वंचित रह जायेंगे, क्योंकि उनकी उपस्थिति 75 फीसदी नहीं है. वंचित रह जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के हंगामे की आशंका के चलते राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन