निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा

Updated:
विज्ञापन

फोटो-3 संबोधित करते अमिताभ गुंजन रून्नीसैदपुर : एवरग्रीन यूरेका के बैनर तले सोमवार की शाम प्रखंड के गैघट गांव में विधान परिषद् स्थानीय निकाय चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अमिताभ गुंजन उर्फ चुन्नु के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया. उक्त सभा की अध्यक्षता हरे कृष्ण भगत ने की. सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को […]

विज्ञापन

फोटो-3 संबोधित करते अमिताभ गुंजन रून्नीसैदपुर : एवरग्रीन यूरेका के बैनर तले सोमवार की शाम प्रखंड के गैघट गांव में विधान परिषद् स्थानीय निकाय चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी अमिताभ गुंजन उर्फ चुन्नु के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया. उक्त सभा की अध्यक्षता हरे कृष्ण भगत ने की. सभा में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री चुन्नु ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से मिल रहे स्नेह व आशीर्वाद से उनकी जीत पक्की है. क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में जीतने के बाद वह नेता नहीं बल्कि बेटा बन कर काम करेंगे. उन्हें लोग रून्नीसैदपुर का अमिताभ गुंजन समझे, यही उनका सपना है. उन्होंने उपस्थित लोगों से समर्थन की अपील की. मौके पर राघवेंद्र कुमार, सुरेश बैठा, नोमान हैदर खां, कामेश्वर झा, नवनीत कुमार, कुंदन कुमार, अमरेंद्र सिंह, फगुनी मांझी, कमलेश कुंवर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन