बाइक से कुचल बालक की मौत
— विरोध में ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया एनएच जाम– आम विक्रेता लालबाबू महतो का पुत्र था मृतक रघुवीरसोनबरसा : थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव के पास एनएच-77 पर बुधवार को बाइक से कुचल कर एक बालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक रघुवीर कुमार(11 वर्ष) गांव के लालबाबू महतो का पुत्र था. […]
— विरोध में ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया एनएच जाम– आम विक्रेता लालबाबू महतो का पुत्र था मृतक रघुवीरसोनबरसा : थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव के पास एनएच-77 पर बुधवार को बाइक से कुचल कर एक बालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक रघुवीर कुमार(11 वर्ष) गांव के लालबाबू महतो का पुत्र था. वह परसा मोड़ से घर लौट रहा था, वहां उसके पिता आम बेचने का काम करते हैं. दुर्घटना में मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे तक एनएच जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना पर सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. मृतक के पिता को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15 सौ रुपये का भुगतान किया गया है. घटनास्थल पर बाइक के पाट पुरजा व बाइक सवार के चप्पल मिले हैं. बताया जाता है कि बाइक सवार व्यक्ति सीतामढ़ी से सोनबरसा जा रहा था. ठोकर मारने के बाद वह बाइक लेकर तेजी से निकल भागा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










