जनप्रतिनिधियों के सम्मान को कम नहीं होने दूंगा : दिलीप
फोटो नंबर-14, पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते राजद प्रत्याशीसीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप यादव को अपना समर्थन देने को लेकर बुधवार को जिले के चोरौत प्रखंड के नीमवाड़ी पंचायत अंतर्गत सूड़ी धर्मशाला में पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष रास बिहारी राउत की अध्यक्षता में हुई. संचालन जद यू प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल […]
फोटो नंबर-14, पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते राजद प्रत्याशीसीतामढ़ी : राजद प्रत्याशी दिलीप यादव को अपना समर्थन देने को लेकर बुधवार को जिले के चोरौत प्रखंड के नीमवाड़ी पंचायत अंतर्गत सूड़ी धर्मशाला में पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष रास बिहारी राउत की अध्यक्षता में हुई. संचालन जद यू प्रखंड अध्यक्ष नरेश मंडल ने किया. प्रत्याशी श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वे पार्टी के साधारण कार्यकर्ता रहे हंै. पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देख कर उन्हें टिकट दिया गया है. अगर वे चुनाव जीतते हंै तो जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाने का काम करेंगे. वे संकल्पित है कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या को सदन तक पहुंचायेंगे. मौके पर मुखिया ओमप्रकाश यादव, अशोक गुप्ता, रौशन यादव व तारकेश्वर प्रसाद यादव समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










