खेलकूद के प्रति जागरूकता जरूरी : अवधेश

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के तत्वावधान में विवेकानंद नगर वार्ड संख्या-28 स्थित एप्रोच प्रिपरेटरी चिल्ड्रेन अकादमी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समाजसेवी अरुण कुमार की अध्यक्षता में लंबी कूद, ऊंची कूद, स्पून रेस, बोरा रेस में क्रमश: राहुल कुमार, शालू कुमारी एवं अभिषेक कुमार ने प्रथम, नीरज कुमार हिमांशु शेखर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के तत्वावधान में विवेकानंद नगर वार्ड संख्या-28 स्थित एप्रोच प्रिपरेटरी चिल्ड्रेन अकादमी परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समाजसेवी अरुण कुमार की अध्यक्षता में लंबी कूद, ऊंची कूद, स्पून रेस, बोरा रेस में क्रमश: राहुल कुमार, शालू कुमारी एवं अभिषेक कुमार ने प्रथम, नीरज कुमार हिमांशु शेखर एवं खुशी कुमारी ने द्वितीय एवं राजू कुमार, मनीषा कुमारी एवं रौनक राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. फाउंडेशन के जिला समन्वयक शशांक शेखर, निदेशक कमलेश कुमार सिंह, प्राचार्य राजकिशोर गुप्ता एवं शारीरिक शिक्षक विनय भारती ने छात्रों को पुरस्कार दिया. अवधेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का समापन किया गया. खेलकूद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक होना चाहिए. खेलकूद भी शिक्षा का हीं एक अंग है. मौके पर शिक्षक राहुल कुमार, अवनीश कुमार, प्रतिभा सिंह, वीणा सिंह एवं नेहा झा उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन