जनप्रतिनिधियों को मतदान का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

— सात जुलाई को विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए होना है मतदान सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सीओ सह बीडीओ सत्येंद्र कुमार दत्त की अध्यक्षता में जिला मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार ने प्रखंड के 397 जनप्रतिनिधियों को मतदान करने का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक श्री कुमार ने बताया कि ये जनप्रतिनिधि विधान […]

विज्ञापन

— सात जुलाई को विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए होना है मतदान सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सीओ सह बीडीओ सत्येंद्र कुमार दत्त की अध्यक्षता में जिला मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार ने प्रखंड के 397 जनप्रतिनिधियों को मतदान करने का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षक श्री कुमार ने बताया कि ये जनप्रतिनिधि विधान परिषद चुनाव में कैसे मतदान करेंगे, इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है. — सात जुलाई को होना है मतदान प्रशिक्षण के दौरान मतदाता जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि आगामी सात जुलाई को विधान परिषद चुनाव के लिए सुबह आठ से चार बजे तक मतदान होना है. प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र बताया गया है. मतदान के दौरान मुहर के बदले बैगनी रंग के स्केच पेन का प्रयाग करना है और उम्मीदवार के नाम के सामने 1, 2, 3 व 4 अंक में लिखना है. अगर कोई मतदाता निरक्षर हैं और मतदान के लिए साथी यानी सहयोगी चाहते हैं तो वे 72 घंटे पूर्व यानी चार जुलाई तक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को आवेदन देंगे. जांच के बाद उन्हें सहयोगी रखने का आदेश प्राप्त होगा. मतदाताओं को यह भी बताया गया कि निर्धारित समय में बिना किसी हिचक के वे मतदान कर सकते हैं. विधि-व्यवस्था की पूरी तैयारी की जा रही है. उन्हें मतदान में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ईश्वर नारायण साह, प्रमुख सत्येंद्र कुमार राज, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीइओ सुशील कुमार, मुखिया लालबाबू मंडल, संजय कुमार, विनोद राय व अमीरी लाल पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन