अस्पताल में मरीज के परिजन की पिटाई
— निजी सुरक्षा गार्ड ने बचाया, अस्पताल में भरती– अस्पताल में भरती कौशल्या देवी से मिलने आया था मदन– सोनबरसा थाना के चिलरा गांव में हुई थी मारपीट की घटनासीतामढ़ी. सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब कुछ लोगों ने अस्पताल में इलाजरत एक महिला के रिश्तेदार पर […]
— निजी सुरक्षा गार्ड ने बचाया, अस्पताल में भरती– अस्पताल में भरती कौशल्या देवी से मिलने आया था मदन– सोनबरसा थाना के चिलरा गांव में हुई थी मारपीट की घटनासीतामढ़ी. सदर अस्पताल में सोमवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब कुछ लोगों ने अस्पताल में इलाजरत एक महिला के रिश्तेदार पर हमला कर दिया. अस्पताल में कार्यरत निजी सुरक्षा गार्ड के बीच-बचाव के बाद नगर थाना क्षेत्र के मदन राम को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. जख्मी ने पुलिस को बताया कि गत दिनों सोनबरसा थाना के चिलरा गांव निवासी उसके रिश्तेदार कौशल्या देवी को मारपीट की घटना में जख्मी कर दिया था, तब से वह सदर अस्पताल में भरती है. सोमवार को वह उसी को देखने आया था. पेशाब करने जा रहा था, तभी चिलरा गांव निवासी दीपू कुमार, भविछन राम, शैल देवी, मनीपाल, व पप्पू अचानक हमला कर दिया. आंख निकाल लेने की धमकी देते हुए आंख पर चाकू से प्रहार कर दिया. हालांकि जख्मी का आंख बाल-बाल बच गया. 30 हजार नगद व मोबाइल छीने लेने का आरोप लगाया है. दो-तीन दिन पूर्व भी कौशल्या देवी के एकलौते पुत्र पर आरोपितों द्वारा इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्यकर्मियों के सामने मारपीट किया था. कर्मी के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ था. जिला पार्षद सरिता यादव व चिलरा के सरपंच पति राजा राम महतो सदर अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










