sitamarhi news : ऑटो से 479 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 May 2025 6:39 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से 479 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से 479 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. साथ ही मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली निवासी मोहन राउत के पुत्र रवि कुमार एवं सुरसंड निवासी भोला महतो के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में जमादार गौरव कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 20 बोतल शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार पुपरी. एएलटीएफ की टीम ने थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 20 बोतल नेपाली शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के गाढ़ा निवासी रामजतन मुखिया की पत्नी रामपरी देवी एवं महेश्वर मुखिया की पत्नी छोटी देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एएलटीएफ प्रभारी मो एकबाल के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की के अपहरण को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पुपरी थाना क्षेत्र के पुपरी गांव निवासी राहुल कुमार, सत्यम कुमार, अनीता देवी सहित नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन