पिकअप वैन से 364 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से 364 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है.
पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन से 364 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है. हालांकि चालक व तस्कर मौके से भाग निकला. इस संबंध में दारोगा मणिकांत कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रास्ते के विवाद को लेकर महिला को जख्मी किया, प्राथमिकी
पुपरी. थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर देने के मामले में जख्मी सुशील राय की पत्नी सुनीता देवी की आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें स्थानीय गांव निवासी विनय राय व रामकुमार को नामजद बनाया गया हैं. प्राथमिकी में बताया गया है कि जब अपने दरवाजे पर बैठी थी तो उक्त नामजद द्वारा रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.पढ़ाई को लेकर घर से दरभंगा निकला युवक रास्ते से गुम
पुपरी. चोरौत थाना क्षेत्र के बसोतरा गांव से पढ़ने के लिए निकले एक युवक रास्ते से गुम हो जाने के मामले में बसोतरा निवासी राजीव चौधरी की पत्नी कल्पना देवी की आवेदन पर स्थानीय थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि पुत्र शुभम कुमार दरभंगा में पढ़ रहे भाई के पास जाने हेतु घर से निकला. किंतु वह अपने भाई के पास नहीं पहुंच सका. खोजबीन के बाद भी लड़के का कोई सुराग नहीं मिल सका.ट्रैक्टर की ठोकर से दो व्यक्ति जख्मी, दोनों रेफर
पुपरी. पुपरी-नानपुर मुख्य पथ में बुधवार को ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर की ठोकर से दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी निवासी मुकेश कुमार के पुत्र राजू कुमार व मो फिरोज के पुत्र मो दुलारे को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां जख्मी दोनों व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है.दहेज हत्या मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
नानपुर. थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात सकरौली गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला की पहचान सकरौली गांव निवासी स्व विपत महतो की पत्नी शनिचरी देवी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है. छापेमारी में पुअनि शिवम कुमार पुलिस बल के साथ शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




