नीतीश ने अपनायी अंगरेज वाली नीति

Published at :03 Feb 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश ने अपनायी अंगरेज वाली नीति

फोटो नंबर-21 मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष व अन्य शिवहर : स्थानीय गांधी भवन में मंगलवार को दलित सेना का सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु मौजूद थे. लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने श्री साधु को […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-21 मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष व अन्य शिवहर : स्थानीय गांधी भवन में मंगलवार को दलित सेना का सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु मौजूद थे. लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने श्री साधु को माला पहना कर सम्मानित किया. प्रदेश अध्यक्ष श्री साधु ने कहा, पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दलितों को बांट कर अंगरेज की तरह फुट डालो और राज करो की नीति अपनायी. — बढ़ा है दलितों पर अत्याचार श्री साधु ने कहा दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. दलितों के घर से बाहर निकली बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है. सूबे में दलित कल्याण छात्रावास की स्थिति बदतर है. नीतीश व लालू प्रसाद के मुख्यमंत्री कार्यकाल को जंगल राज बताया और कहा कि दोनों विकास के मामले में जीरो पर आउट हो गये. वर्ष 2014 में 9250 हत्याएं हुई. लूट, डकैती, हत्या व रेप की हजारों घटनाएं हुई. — सत्ताधारी दल ने करायी हत्यालोजपा जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि दलितों व शोषितों की आवाज उठाने वाले संजय कुमार पांडेय की हत्या सत्ताधारी दल द्वारा करायी गयी. दलितों से एकजुट होकर शिवहर समेत पूरे बिहार से मांझी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की. मौके पर मीडिया प्रभारी मधुरेंद्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष राम बालक राय, तरियानी प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, श्याम नंदन पासवान, सुशीला देवी पासवान, ब्रजकिशोर पासवान, जय मंगल चौधरी, राम निरंजन सिंह व हरजीतु पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन