समावेशी विकास को होगा वातावरण निर्माण

Published at :03 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
समावेशी विकास को होगा वातावरण निर्माण

— जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर टीम गठित डुमरा : महादलित अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता एवं समावेशी विकास के लिए वातावरण निर्माण सह कला जत्था भ्रमण के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में डीडीसी रामशंकर सिंह की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में […]

विज्ञापन

— जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर टीम गठित डुमरा : महादलित अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता एवं समावेशी विकास के लिए वातावरण निर्माण सह कला जत्था भ्रमण के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में डीडीसी रामशंकर सिंह की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी से जिले में कला जत्था का प्रारंभ होने पर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि नौ फरवरी को जिला स्तर पर तो 12 फरवरी को प्रखंड स्तर पर कला जत्था का प्रारंभ होगा. इस दौरान छह मास्टर ट्रेनर का चयन किया गया, जिसे 10 से 15 फरवरी के बीच राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. — टीम का गठन कला जत्था का सफल संचालन के लिए डीएम के नेतृत्व में जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है. बताया गया कि प्रखंड स्तर पर बीइओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रखंड संचालन समिति तो पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विद्यालय संचालन समिति का गठन किया गया है. मौके पर डीइओ सुरेश प्रसाद, डीपीओ उमेश प्रसाद सिंह, कार्यक्रम समन्वयक आशा कुमारी व शैल देवी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन