97 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच

सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल के तत्वावधान में रविवार को मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. क्लब द्वारा संचालित आचार्य श्री सुदर्शन जी लायंस सेंट्रल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मुजफ्फरपुर के जानकी सेवा संस्थान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, सर्जन डॉ दीपक शर्मा, न्यूरो एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ […]
सीतामढ़ी : लायंस क्लब सीतामढ़ी सेंट्रल के तत्वावधान में रविवार को मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. क्लब द्वारा संचालित आचार्य श्री सुदर्शन जी लायंस सेंट्रल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मुजफ्फरपुर के जानकी सेवा संस्थान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, सर्जन डॉ दीपक शर्मा, न्यूरो एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ नाथानी एवं डेंटल सर्जन डॉ गौरव वर्मा ने 97 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक सलाह दी. शिविर में डॉ हिमांशु कुमार, डॉ निर्मल कुमार गुप्ता, डॉ शिव चंद्र झा, डॉ दीपक कुमार चौधरी, राजकुमार खेमका, हॉस्पिटल स्टाफ मोहन कुमार, अमित कुमार, शंकर चौधरी, अनवर हुसैन आदि ने सक्रिय सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










