Sitamarhi: लोगों को अब जाम से मिलेगी छुट्टी, रूट नंबर सिस्टम से चलेगा ऑटो और ई-रिक्शा

Published by :Purushottam Kumar
Published at :06 May 2026 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi News-traffic-jam-solution-auto-e-rickshaw-route-number-system-launched

प्रशासन जायजा लेते हुए

Sitamarhi News: सीतामढ़ी शहर को जाम से मुक्त करने के लिए परिवहन विभाग ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए रूट नंबर सिस्टम लागू कर दिया है. पांच अलग-अलग रूटों पर वाहनों का परिचालन होगा और नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी.जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Sitamarhi News: शहर की सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है. मंगलवार को ऑटो एवं ई-रिक्शा परिचालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से ‘रूट नंबर’ प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया गया. वाहन निरीक्षक (MVI) राजेश राय ने डुमरा स्थित शंकर चौक ऑटो स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया. इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे.

जाम से मुक्ति के लिए कड़े निर्देश

उद्घाटन के दौरान MVI राजेश राय ने स्पष्ट किया कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्धारित रूट का सख्ती से पालन कराया जाएगा. डीटीओ प्रशांत कुमार और यातायात थानाध्यक्ष ने पहले दिन खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान नियम तोड़ने वाले या बिना रूट चार्ट के चलने वाले चालकों को सख्त चेतावनी दी गई. हालांकि, पहले दिन प्रशासन ने नरमी बरती और चालकों को नए नियमों के प्रति जागरूक किया.

पांच रूटों में बंटा शहर का परिचालन

नई व्यवस्था के तहत शहर को पांच मुख्य रूटों में विभाजित किया गया है. रूट संख्या एक में आजाद चौक से पासवान चौक तक 100 वाहन चलेंगे, जबकि रूट संख्या दो में शंकर चौक से कारगिल चौक होते हुए 125 वाहनों का परिचालन होगा. इसी तरह रूट संख्या तीन, चार और पांच के लिए भी अलग-अलग मार्ग और वाहनों की संख्या निर्धारित की गई है. ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है.

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने साफ कर दिया है कि अब बिना वैध कागजात या रूट चार्ट का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस नई व्यवस्था से न केवल ट्रैफिक सुचारु होगा, बल्कि आम लोगों को भी आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Purushottam Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन