व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर मांगी रंगदारी

फोटो-21 थानाध्यक्ष से जानकारी लेते एसपी व मौजूद एएसपी, डीएसपी व अन्य– सीमावर्ती सोनबरसा बाजार की घटना– रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम की धमकी — एसपी, एएसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर पहुंचे– थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी सीतामढ़ी : सोनबरसा बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े मोबाइल दुकानदार से पिस्तौल के बल पर […]
फोटो-21 थानाध्यक्ष से जानकारी लेते एसपी व मौजूद एएसपी, डीएसपी व अन्य– सीमावर्ती सोनबरसा बाजार की घटना– रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम की धमकी — एसपी, एएसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर पहुंचे– थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही छापेमारी सीतामढ़ी : सोनबरसा बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े मोबाइल दुकानदार से पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांगने की घटना से हड़कंप मच गया. महालक्ष्मी मोबाइल एंड मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के प्रोपराइटर महेश कुमार जब अपने दुकान पर बैठे थे, इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक वहां आ धमका और पिस्तौल के बल पर पहले दो मोबाइल ले लिया. उसके बाद 1.25 लाख रुपये रंगदारी की मांग की. अपराधियों ने धमकी दिया कि अगर उसके आदमी को पैसा नहीं मिला तो उसका वही हाल होगा जो संजय मुखिया का हुआ था. दुकानदार ने इसकी सूचना एसपी हरि प्रसाथ एस को मोबाइल पर दी. एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) संजीव कुमार सिंह, सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय, सुरसंड पुलिस इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच कर जानकारी ली. उधर एसपी भी मौके पर पहुंच गये और व्यवसायी से जानकारी ली. व्यवसायी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मोबाइल पर धमकी मिल रही है. एसपी ने थानाध्यक्ष प्रिय रंजन को घटना में संलिप्त अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसपी के फरमान के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी. अपराधियों के नेपाल भागने की आशंका है. हालांकि दुकानदार ने अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया है. स्थानीय लोग दबी जुबान से रंगदारी की घटना के पीछे मुकेश कुमार मुक्का, रंजीत बैठा एवं इंदल कुमार का हाथ बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










