दो आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

Published at :31 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
दो आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

फोटो-16 कुर्की जब्ती करते पुलिस अधिकारीबेलसंड : स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दवा व्यवसायी रामनरेश साह की हत्या में आरोपित मो सबीर आलम एवं शंभु झा के पड़राही गांव स्थित घर की कुर्की जब्ती की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेलसंड पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, अनि धीरज कुमार, […]

विज्ञापन

फोटो-16 कुर्की जब्ती करते पुलिस अधिकारीबेलसंड : स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दवा व्यवसायी रामनरेश साह की हत्या में आरोपित मो सबीर आलम एवं शंभु झा के पड़राही गांव स्थित घर की कुर्की जब्ती की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेलसंड पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, अनि धीरज कुमार, मनोज कुमार निराला, वीरेेश प्रसाद यादव, सअनि मो इमामुद्दीन सशस्त्र बल एवं चौकीदार के सहयोग से दोनों आरोपित के घरों को कुर्क कर लिया. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जिवेंद्र कुमार बतौर दंडाधिकारी मौजूद थे. मालूम हो कि बसौल चौक के समीप जुलाई 2014 को दवा व्यवसायी रामनरेश साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन