19 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन

Published at :31 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
19 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन

फोटो नंबर -13 धरना पर बैठे एलआईसी अभिकर्ता शिवहर : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विभिन्न मांगों के समर्थन में एलआइसी के अभिकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित सेटेलाइट शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया. शाखा के मुख्य गेट को जाम कर दिया गया, जिसके चलते एलआइसी से संबंधित काम ठप रहा और करीब […]

विज्ञापन

फोटो नंबर -13 धरना पर बैठे एलआईसी अभिकर्ता शिवहर : लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विभिन्न मांगों के समर्थन में एलआइसी के अभिकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित सेटेलाइट शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया. शाखा के मुख्य गेट को जाम कर दिया गया, जिसके चलते एलआइसी से संबंधित काम ठप रहा और करीब 10 लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ. शिवशंकर तिवारी, आश नारायण तिवारी, राजू कुमार गुप्ता, उपेंद्र साह, शंभुनाथ पांडेय, सावित्री देवी, जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वे सभी बीमा प्रीमियम पर सर्विस टैक्स हटाने, टीडीएस की कटौती बढ़ाने, बीमा अधिनियम 1938 की धारा 44 बहाल करने समेत 19 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. मौके पर संतोष, रमेश चंद्र, सुनील कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन