ट्रक की ठोकर से सीडीपीओ जख्मी

Published at :31 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से सीडीपीओ जख्मी

फोटो नंबर-14 क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियों सीतामढ़ी : एनएच-77 पर रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कटौझा चौक के समीप अज्ञात ट्रक की ठोकर से परिहार सीडीपीओ अनामिका कुमारी का स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें सीडीपीओ व स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोरख राम व एसएसबी, रून्नीसैदपुर कैंप के सहायक सेनानायक अंजय […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-14 क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियों सीतामढ़ी : एनएच-77 पर रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कटौझा चौक के समीप अज्ञात ट्रक की ठोकर से परिहार सीडीपीओ अनामिका कुमारी का स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें सीडीपीओ व स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गोरख राम व एसएसबी, रून्नीसैदपुर कैंप के सहायक सेनानायक अंजय कुमार रजक मौके पर पहुंचे. तब तक ट्रक लेकर चालक फरार हो चुका था. जख्मी सीडीपीओ व उनके चालक को एसएसबी कैंप में लाया गया और कैंप के अस्पताल में इलाज किया गया. सीडीपीओ के पति सह एसएसबी कैंप, डुमरा के डिप्टी कमांडेट डॉ निशिकांत कुमार रून्नीसैदपुर पहुंचे. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सीतामढ़ी में एक निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. — पटना से लौट रही थी सीडीपीओ डिप्टी कमांडेंट डॉ कुमार ने बताया कि सीडीपीओ पटना विभागीय काम से गयी थी. वहां से लौटने के क्रम में रात के करीब 10 बजे अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कॉर्पियों नंबर-बीआर29एच/0197 में ठोकर मार दिया, जिससे स्कॉर्पियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया कि सीडीपीओ मौके पर ही बेहोश हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन