योजना से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ी : देवेंद्र

Published at :31 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
योजना से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ी : देवेंद्र

फोटो नंबर-3, राशि का वितरण करते अल्पसंख्यक पदाधिकारी, प्रमुख, अध्यक्ष व अन्य, नंबर-4, मौजूद छात्रांए– 371 छात्र-छात्रा हुई योजना से लाभान्वितसीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड अंतर्गत मेहसौल पूर्वी पंचायत स्थित मदरसा रहमानिया मेहसौल में शनिवार को मुख्यमंत्री बालक व बालिका साइकिल व पोशाक राशि का वितरण मुख्य अतिथि प्रमुख देवेंद्र साह, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी मो साजिद […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-3, राशि का वितरण करते अल्पसंख्यक पदाधिकारी, प्रमुख, अध्यक्ष व अन्य, नंबर-4, मौजूद छात्रांए– 371 छात्र-छात्रा हुई योजना से लाभान्वितसीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड अंतर्गत मेहसौल पूर्वी पंचायत स्थित मदरसा रहमानिया मेहसौल में शनिवार को मुख्यमंत्री बालक व बालिका साइकिल व पोशाक राशि का वितरण मुख्य अतिथि प्रमुख देवेंद्र साह, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी मो साजिद हुसैन, मदरसा के अध्यक्ष मो अरमान अली व सचिव जफर कमाल अल्वी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. अध्यक्षता मदरसा के अध्यक्ष मो अरमान अली व संचालन प्राचार्य अब्दुल वदूद मजाहिरी ने किया. प्रमुख श्री साह ने बताया कि उक्त राशि बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए सरकार देती है. पदाधिकारी मो हुसैन ने कहा कि कल्याणकारी योजना से जिला के अलावा बिहार के लाखों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. अध्यक्ष मो अली ने लाभान्वित बच्चों को राशि का इस्तेमाल शिक्षण कार्य पर करने का आग्रह किया. सचिव मो जफर ने कहा कि बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रतिदिन मदरसा में आने से शिक्षित समाज का निर्माण हो रहा है. प्राचार्य मजाहिरी ने बताया कि समारोह में कुल 231 छात्राओं को साइकिल व पोशाक क्रय के लिए 3500 रुपये व 140 छात्रों को साइकिल क्रय के लिए 2500 रुपये की दर से नगद राशि का वितरण किया गया है. मौके पर उपाध्यक्ष मो मोतिउर रहमान कुरैशी, उप सचिव मो रहमतुल्लाह रहमानी, मो अब्दुल्लाह, मो हबीब राइन, रेजा अहमद, राजू, नसीर अहमद, अशरफ अली, सोहराब अली, मो मुन्ना तस्लीमी, मो हसमत हुसैन, मो बसारत करीम, हाजी मो मुख्तार आलम, हाजी मो हाशीम के अलावा कई गण्यमान्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन