कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा

सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष एहतेशामुल हक की अध्यक्षता में उनके मेहसौल स्थित आवास पर हुई. इसमें आगामी 21 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा की गयी. प्रत्येक प्रखंड से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. […]
सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष एहतेशामुल हक की अध्यक्षता में उनके मेहसौल स्थित आवास पर हुई. इसमें आगामी 21 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा की गयी. प्रत्येक प्रखंड से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. श्री हक ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री अगाथा संगमा, अरविंद नेताम, राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. बैठक में सुंदेश्वर पासवान को अनूसूचित जाति मोरचा का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय वर्मा को बधाई दी गयी. बैठक में शंभु शर्मा, नौशाद कुरैसी, अलाउद्दीन अंसारी, ईसा अंसारी, लालबाबू साह, मो नन्हे, शंभु सिंह, कामेश्वर सिंह, नौशाद अंसारी, रसीदा खातून व जयमंगल सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










