जख्मी महिला की मौत, तीन है इलाजरत

फोटो नंबर-18 डुमरा पीएचसी में शव देखने को उमड़ी भीड़– एंबुलेंस चालक ने शव को डुमरा पीएचसी में रख हुआ गायब — पीएचसी प्रभारी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रून्नीसैदपुर : एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के गाढ़ा चौक पर गुरुवार की रात एक पिकअप की ठोकर से जख्मी अर्चना देवी की शुक्रवार को मौत हो […]
फोटो नंबर-18 डुमरा पीएचसी में शव देखने को उमड़ी भीड़– एंबुलेंस चालक ने शव को डुमरा पीएचसी में रख हुआ गायब — पीएचसी प्रभारी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रून्नीसैदपुर : एनएच-77 पर थाना क्षेत्र के गाढ़ा चौक पर गुरुवार की रात एक पिकअप की ठोकर से जख्मी अर्चना देवी की शुक्रवार को मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की चिकित्सा एसकेएमसीएच में की जा रही है. इस बाबत मृतका के पति व डुमरा थाना क्षेत्र के हरि झपड़ा गांव निवासी संजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसकी पत्नी अर्चना के अलावा गांव की रानी देवी, आशा देवी व नीतीश कुमार गाढ़ा चौक पर खड़े थे. सभी को हरसिंगपुर गांव जाना था. सीतामढ़ी की ओर से आ रही एक पिक-अप भान नंबर-बीआर06-6ए-4175 की ठोकर से सभी जख्मी हो गये. रानी देवी व आशा देवी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी अर्चना को भी सदर अस्पताल लाया गया था. गंभीर स्थिति होने पर अर्चना को शुक्रवार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. डुमरा पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. एंबुलेंस चालक ने डुमरा पीएचसी में शव को रख फरार हो गया. चालक ने पीएचसी प्रभारी या किसी कर्मी को शव के रखे जाने की कोई सूचना भी नहीं दी. बाद में पीएचसी प्रभारी ने डुमरा थाना पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल पहुंच शव का जायजा लेने के साथ ही मृतका के पति से पूरी जानकारी लिये. इसी दौरान पीएचसी प्रभारी कामेश्वर गुप्ता ने थानाध्यक्ष जानकारी दी कि एंबुलेंस चालक ने बिना सूचना के ही यहां शव रख कर चला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










