पीएचसी नहीं कर रहा मजदूरी का भुगतान

फोटो नंबर- 19 जनता दरबार में डीएम व अन्य– जनता दरबार में फरियादियों ने डीएम से लगायी गुहार शिवहर : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनसरोकार से जुड़ी मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. माधोपुर सुंदर गांव निवासी […]
फोटो नंबर- 19 जनता दरबार में डीएम व अन्य– जनता दरबार में फरियादियों ने डीएम से लगायी गुहार शिवहर : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनसरोकार से जुड़ी मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. माधोपुर सुंदर गांव निवासी रूदल कुमार ने पीएचसी, डुमरी द्वारा दैनिक मजदूरी का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत की. देकुली धर्मपुर के सुनर बैठा ने बिहार सरकार के गैरमजरूआ जमीन का बंदोबस्ती के बावजूद दखल कब्जा जमीन का पैमाइश कर नहीं कराये जाने की बात कही. डीएम ने सीओ को मामले की जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया. मीनापुर बलहा निवासी संजय ठाकुर ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक द्वारा आवेदन निरस्त करने पर सवाल खड़ा किया. वहीं श्यापुर निवासी संजय कुमार सिंह, महेश साह व गौरी शंकर प्रसाद ने पंचायत के विभिन्न योजना के जांच की मांग की. माधोपुर के गजेंद्र राम ने बिना कनेक्शन के बिजली बिल भेजे जाने का मामला रखा. अदौरी के सोनू कुमार ने वार्ड संख्या 6 में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की मांग की. तरियानी के अमित कुमार ओझा ने सोनबरसा गांव में पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की. मौके पर उप विकास आयुक्त अशोक कुमार सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार व पंचायती राज पदाधिकारी मो शिवगतुल्ला समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










