सब्जी की खेती सिखने बनारस गये

Published at :29 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी की खेती सिखने बनारस गये

सोनबरसा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 10 किसान सब्जी की उन्नत खेती का गुर सिखने के लिए यूपी के बनारस जिले के शाहजहांपुर गये है. गुरुवार को किसानों की गाड़ी को बीडीओ रितेश कुमार व बीएओ सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बीएओ श्री सिंह ने बताया […]

विज्ञापन

सोनबरसा : प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 10 किसान सब्जी की उन्नत खेती का गुर सिखने के लिए यूपी के बनारस जिले के शाहजहांपुर गये है. गुरुवार को किसानों की गाड़ी को बीडीओ रितेश कुमार व बीएओ सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

बीएओ श्री सिंह ने बताया कि जिले से 41 किसानों को सब्जी की खेती की तकनीक को जानने के लिए वहां जाना है, जिसमें दस किसान सोनबरसा प्रखंड के है. बताया कि उक्त किसान गोभी, आलू, प्याज, बैगन व टमाटर समेत अन्य सब्जी की खेती उत्तम ढंग से व वैज्ञानिक तरीके से कैसे किया जाये, का शाहजहांपुर में प्रशिक्षण लेंगे. वहां आने-जाने का खर्च सरकार वहन करेगी. — रवाना होने वाले किसान शाहजहांपुर रवाना होने वाले किसानों में लच्छीपुर गांव की शोभा देवी, रोहुआ के कपिलदेव महतो व मधेसरा के विनय राम भी शामिल है.

इधर, बीएओ की मौजूदगी में जय नगर मुखिया किरण कुमारी के पति विनोद राय ने कहा कि किसानों के चयन में पंचायत प्रतिनिधियों की कोई राय नहीं ली गयी है. बीएओ द्वारा अपने स्तर से चयन कर लेने के चलते सब्जी उत्पादन करने वाले किसान सरकार की उक्त योजना के लाभ से वंचित रह गये है. बीएओ श्री सिंह ने कहा कि अगली बार से पंचायत प्रतिनिधियों की राय से किसानों का चयन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन