Sitamarhi : ई-रिक्शा से 298 बोतल शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 16 Sep 2025 6:56 PM
भुतही थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दोस्तियां पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से 298 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.
सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दोस्तियां पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से 298 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड नंबर 14 निवासी महेंद्र महतो के पुत्र कृष्णा महतो के रूप में की गयी है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त कर लिया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










