पुलिस ने सुरंग के मुहाने को बंद किया

फोटो-34 सुरंग को बंद कर मौजूद पुलिसकर्मी — वंशी चाचा सेतु की सुरक्षा बढ़ायी गयी– पुलिस ने अन्य पुलों पर की सघन चेकिंगबैरगनिया : सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में वंशी चाचा सेतु के नीचे अपराधियों द्वारा बनाये गये सुरंग के मुहाने को सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस ने बंद करा दिया है. इधर एहतियात के तौर […]
फोटो-34 सुरंग को बंद कर मौजूद पुलिसकर्मी — वंशी चाचा सेतु की सुरक्षा बढ़ायी गयी– पुलिस ने अन्य पुलों पर की सघन चेकिंगबैरगनिया : सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में वंशी चाचा सेतु के नीचे अपराधियों द्वारा बनाये गये सुरंग के मुहाने को सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस ने बंद करा दिया है. इधर एहतियात के तौर पर अन्य पुलों के पायों के बीच के भाग की चेकिंग की जा रही है. इस बीच वंशी चाचा सेतु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि पुल के नीचे बनाये गये उक्त सुरंग के मुख्य भाग को सीमेंट, बालू एवं गिट्टी से बंद करा दिया गया है. अब पुलिस के पदाधिकारी जवानों के साथ उक्त जगह की नियमित गश्ती करेंगे. मालूम हो कि पिछले दिनों अपराधियों ने पुल के गैप के बीच के भाग को तोड़ कर रहने के लायक बना दिया था. कांबिंग ऑपरेशन के लिए निकले एसएसबी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने उक्त सुरंग की पहचान की थी. सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य पुलों के बीच के भागों की भी चेकिंग की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि अपराधियों द्वारा लूटपाट करने के उद्देश्य से छिपने के लिए पुल के नीचे सुरंग बनाया गया है. बताते चले कि वंशी चाचा सेतु आपराधिक घटनाओं के लिए पहले से काफी संवेदनशील माना गया है. अपराधियों द्वारा लूटपाट और अपहरण तक को अंजाम दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










