विद्युत पोल के जड़ से निकल रहा धुआं

Published at :18 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत पोल के जड़ से निकल रहा धुआं

फोटो नंबर-26 इसी पोल के जड़ से निकल रहा धुआं, फोटो- सुरेश मंडल, अवधेश कुमार, अजीत कुमार गजेंद्र चौधरी व खहेरू भगत सीतामढ़ी : नगर पंचायत डुमरा के वार्ड नंबर-तीन स्थित एक विद्युत पोल की जड़ से धुआं निकल रहा है. इससे स्थानीय लोग सहमे हुए हंै. किसी को यह पता नहीं चल रहा है […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-26 इसी पोल के जड़ से निकल रहा धुआं, फोटो- सुरेश मंडल, अवधेश कुमार, अजीत कुमार गजेंद्र चौधरी व खहेरू भगत सीतामढ़ी : नगर पंचायत डुमरा के वार्ड नंबर-तीन स्थित एक विद्युत पोल की जड़ से धुआं निकल रहा है. इससे स्थानीय लोग सहमे हुए हंै. किसी को यह पता नहीं चल रहा है कि किस कारण से धुआं निकल रहा है. कहीं कोई बड़ी अनहोनी घटना का यह संकेत तो नहीं है. — खबर पर भी विभाग खामोश वार्ड नंबर-तीन के रोड नंबर-दो में बैंककर्मी विजय भूषण के घर के समीप विद्युत पोल के जड़ से धुआं निकल रहा है. स्थानीय सुरेश मंडल, अवधेश कुमार, अजीत कुमार, गजेंद्र चौधरी व अधिवक्ता खहेरू भगत ने बताया कि इसकी सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है. बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं किया है. — 25 दिन से निकल रहा धुआंलोगों ने बताया कि 20-25 दिन से पोल के समीप से धुआं निकल रहा है. पोल के समीप कोई मवेशी जाता है तो धुआं के गंध से पल भर भी वहां नहीं टिक पाता है. बच्चो को पोल के समीप नहीं जाने दिया जा रहा है. किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है. लोगों ने विभाग से तुरंत धुआं को बंद करने की कार्रवाई करने की मांग की है. — कहते है अभियंता विद्युत कनीय अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना पर कर्मियों को मौके पर जाकर धुआं बंद करने की कार्रवाई करने को कहा गया था. अगर धुआ बंद नहीं हुआ है तो शीघ्र कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन