ट्रक-ट्रैक्टर में टक्कर, चालक बचा

Published at :18 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-ट्रैक्टर में टक्कर, चालक बचा

फोटो-13 ट्रैक्टर से दबा युवक, 14 मौके पर पुलिस व भीड़– सुरसंड-पुपरी रोड में धनारी के पास हुई दुर्घटना– ट्रैक्टर के इंजन में दबे चालक को जेसीबी से निकाला– गिट्टी लाद कर बघाड़ी की ओर जा रहा था ट्रैक्टर चालकसुरसंड : कहते हैं जाको रखे साईयां मार सके ना कोय. उक्त कहावत रविवार की सुबह […]

विज्ञापन

फोटो-13 ट्रैक्टर से दबा युवक, 14 मौके पर पुलिस व भीड़– सुरसंड-पुपरी रोड में धनारी के पास हुई दुर्घटना– ट्रैक्टर के इंजन में दबे चालक को जेसीबी से निकाला– गिट्टी लाद कर बघाड़ी की ओर जा रहा था ट्रैक्टर चालकसुरसंड : कहते हैं जाको रखे साईयां मार सके ना कोय. उक्त कहावत रविवार की सुबह सुरसंड-पुपरी रोड के धनारी गांव के समीप चरितार्थ हुई. कोयला लदा ट्रक से गिट्टी लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई. ट्रक चालक ने लापरवाही वश ट्रैक्टर के पीछे धक्का मार दिया, फलत: ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे ट्रैक्टर का चालक सहदेव मुखिया दब गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक के बचने की संभावना किसी को नहीं थी. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इस बीच इंजन में दबा ट्रैक्टर चालक जान बचाने की गुहार लगाता रहा. ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी जब मदद नहीं मिली तो, थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार अनि राजेश चौधरी एवं सअनि एएच खान के साथ पहुंचे. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर के इंजन में दबे चालक को सही सलामत बाहर निकाला गया. पुलिस जीप से चालक को इलाज के लिए पीएचसी में भेजा गया है. चालक चोरौत प्रखंड के बर्री बेहटा पंचायत अंतर्गत बलसा का रहनेवाला है. उधर, दुर्घटना के बाद कोयला लदा ट्रक(यूपी-21एएन 3284) का चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया. ट्रैक्टर(बीआर 6सी 1632) का चालक ट्रैक्टर पर गिट्टी लाद कर बघाड़ी पुल निर्माण के लिए ले जा रहा था. ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह ट्रक चालक द्वारा हॉर्न बजाने के बाद साइड कर दिया था, बावजूद ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन