ePaper

22 बोतल अंगेजी शराब व स्कूटी जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 18 Nov 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
22 बोतल अंगेजी शराब व स्कूटी जब्त, तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार को लक्ष्मीपुर गांव के पास स्कूटी से 22 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है.

विज्ञापन

रीगा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार को लक्ष्मीपुर गांव के पास स्कूटी से 22 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है. साथ ही एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के राजा परसौनी गांव निवासी शंभू साह के पुत्र अमलेश कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि सपुअनि राकेश आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त कार्रवाई किया है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

लड़की अगवा, भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव के भाई ने अपने बहन के अचानक गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में लिखा है कि विगत दिनों मेरी बहन स्थानीय मिल बाजार में सामान खरीदने गयी थी. जब समय पर वापस नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला. उसके पास में जो मोबाइल है उस मोबाइल पर भी बातचीत नहीं हो रही है. सभी सगे संबंधियों के यहां जानकारी प्राप्त की, लेकिन कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है. भाई ने आवेदन में लिखा है कि मेरी बहन को अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिया गया है.

27 लीटर सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेला. थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की शाम सिरसिया बाजार कट्टी से नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिरसिया बाजार निवासी विश्वनाथ साह के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्कर के पास से 27 लीटर सौंफी शराब बरामद किया गया है. वहीं, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन