दो दुकान के शटर का ताला तोड़कर 17.50 लाख की चोरी

अज्ञात चोरों ने रविवार की रात थानांतर्गत अदलपुर गांव के समीप तरंग पेट्रोल पंप से सटे पश्चिम एनएच 227 के किनारे स्थित दो दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली.
सुरसंड(सीतामढ़ी). अज्ञात चोरों ने रविवार की रात थानांतर्गत अदलपुर गांव के समीप तरंग पेट्रोल पंप से सटे पश्चिम एनएच 227 के किनारे स्थित दो दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. वहीं, दोनों दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. चोरो ने मानस ट्रेडर्स व मां शारदा ट्रेडर्स नामक बंद गोदाम के शटर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य का 24 टन छड़ व क्वायल चोरी कर ले गये. जबकि उक्त गोदाम में ही दीवाल से सटाकर गैलरी में रखे गये छड़ व क्वायल को चोरों ने छुआ तक नहीं. चोरी की सूचना पर गोदाम के स्वामी परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली विशनपुर निवासी प्रियंका कुमारी अपने ससुर के साथ वहां पहुचे. प्रियंका के ससुर रामनरेश राय ने बताया कि रविवार की शाम को ही ट्रक से छड़ व क्वायल मंगवाया गया था. उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु प्रियंका कुमारी ने चार वर्ष पूर्व इंटरमीडिएट की सर्टिफिकेट पर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र सीतामढ़ी से 10 लाख का ऋण स्वीकृत कराकर मानस ट्रेडर्स नामक छड़, क्वायल व तार की दुकान खोल रखी है. जबकि उनकी पत्नी शारदा देवी के नाम से राधाउर मोड़ स्थित सुरगहिया चौक पर मां शारदा ट्रेडर्स नामक छड़, सीमेंट व बालू आदि की दुकान है. हालांकि चोरी गए सामान वाली गोदाम पर दोनों दुकान का बोर्ड लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि उक्त दोनों दुकान को अपग्रेड करने के लिए सुतिहारा गांव स्थित यूनियन बैंक की शाखा से भी लोन लिया गया है. वहीं, बगल में स्थित अदलपुर गांव निवासी रामरित शर्मा के विश्वकर्मा फर्नीचर नामक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बेल्डिंग मशीन, कंप्रेशर मशीन, कटर मशीन, पेंट की बाल्टी, तैयार फर्नीचर व कारपेंटर टूल्स समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर ली. संवाद प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दी जा सकी थी. चोरी की इस घटना को ले क्षेत्र में तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




