बाइक व साइकिल से 1500 बोतल शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 13 Nov 2025 6:09 PM
नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1500 बोतल देसी शराब, तीन बाइक व दो साइकिल को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 1500 बोतल देसी शराब, तीन बाइक व दो साइकिल को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही तीन तस्कर बाइक पर लदी शराब को छोड़ भाग निकला. पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के मकुनहिया गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र सुनील कुमार व हनुमान पासवान के पुत्र हरिकिशोर पासवान के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि द्वय अभिजीत सिंह व राजीव कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में सुरसंड नगर पंचायत, मलाही व अदलपुर गांव के समीप से शराब व बीआर 06सीएफ 6893, बीआर 33एएक्स 2436 व एक अनिबंधित समेत तीनो बाइक व दोनों साइकिल को जब्त की गयी है. दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










