अब ड्यूटी के बाद कोत में जमा करना होगा आर्म्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जारी किया आदेश कहा- भविष्य में लापरवाही होनेपर संबंधित कर्मी होंगे जवाबदेह पहले ड्यूटी खत्म होने के बाद आर्म्स के साथ लौटते थे घर सीतामढ़ी : जिले की दैनिक विधि-व्यवस्था ड्यूटी, कोर्ट ड्यूटी व स्कॉट ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को अब पुलिस केंद्र स्थित कोत में अपना […]
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जारी किया आदेश
कहा- भविष्य में लापरवाही होनेपर संबंधित कर्मी होंगे जवाबदेह
पहले ड्यूटी खत्म होने के बाद आर्म्स के साथ लौटते थे घर
सीतामढ़ी : जिले की दैनिक विधि-व्यवस्था ड्यूटी, कोर्ट ड्यूटी व स्कॉट ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को अब पुलिस केंद्र स्थित कोत में अपना आर्म्स जमा करना होगा. इसका अनुपालन नहीं करनेवालों पुलिस अधिकारियों व जवानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने इसको लेकर आदेश निर्गत किया है. आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि प्राय: ऐसा देखा जा रहा है कि सीतामढ़ी जिला में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी पुलिस केंद्र सीतामढ़ी से दैनिक विधि-व्यवस्था ड्यूटी/कोर्ट ड्यूटी/स्कॉट ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति के दौरान हथियार अपने-अपने निजी अथवा किराये के मकान में लेकर चले जाते हैं और कार्य निबटारा के बाद प्रतिदिन हथियार को कोत में जमा नहीं करते हैं. यह खेद का विषय है.
आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त सभी प्रकार के ड्यूटी में प्रतिनियुक्त होनेवाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी प्रतिदिन ड्यूटी आरंभ होने के पूर्व कोत से अपना-अपना हथियार प्राप्त करेंगे और ड्यूटी समाप्ति के तुरंत बाद कोत शाखा, पुलिस केंद्र सीतामढ़ी में वापस जमा करेंगे. भविष्य में इस लापरवाही के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी जवाबदेह माने जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










