व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में युवक गिरफ्तार
Updated at : 30 Nov 2019 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर:पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के पास छापेमारी कर किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि उसका सहयोगी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार सलीम शाह उर्फ अली शाह मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के खोजा पकड़ी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर:पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कटरा मोड़ के पास छापेमारी कर किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि उसका सहयोगी भागने में सफल रहा.
गिरफ्तार सलीम शाह उर्फ अली शाह मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के खोजा पकड़ी गांव निवासी स्व अब्दुल लतीफ का पुत्र है. तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा, प्वाइंट 315 बोर का जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है. सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रंगदारी मामले में गिरफ्तार युवक ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी रंगदारी वसूलने के लिये मोरसंड बाजार के कटरा मोड़ के समीप एक बाइक के साथ दो युवक खड़ा है. पुलिस को देखते ही एक युवक बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा पैदल ही भागने के प्रयास में खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि विगत 31 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के बलिगढ़ चौक स्थित एक किराना व्यवसायी मुजफ्फरपुर जिला के घनश्यामपुर बेसी निवासी रामपुकार साह से उसके मोबाइल पर कॉल कर इसके द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी.
उक्त व्यवसायी से रंगदारी वसूलने के लिए दोनों युवक रून्नीसैदपुर पहुंचे थे. पूछताछ में उसने फरार सहयोगी का नाम राकेश राम बताया है, जो मुजफ्फरपुर जिला के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सूजन पकड़ी गांव का निवासी है. उक्त कांड में तकनीकी शाखा के सहयोग से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल सेट एवं सीम बरामद किया गया. जांच में पाया गया है कि सीम मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के कोदरिया निवासी विनोद सहनी की पत्नी वसूली देवी के नाम से निर्गत है. इस संदंर्भ में पकड़े गये युवक के विरुद्ध थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




