एइएस व डेंगू पीड़ित मरीज मिला, फॉगिंग शुरू

सीतामढ़ी : जिले में एक एइएस व तीन डेंगू पीड़ित मरीजों की जानकारी मिली है. भीवीडी पदाधिकारी डॉ आरके यादव ने गुरुवार को बताया कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड के टिकौली गांव निवासी शंभू मुखिया की पुत्री 12 वर्षीय बबीता कुमारी को एइएस बीमारी से ग्रस्त हो गयी थी. जिसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में किया गया. वहीं […]
सीतामढ़ी : जिले में एक एइएस व तीन डेंगू पीड़ित मरीजों की जानकारी मिली है. भीवीडी पदाधिकारी डॉ आरके यादव ने गुरुवार को बताया कि रुन्नीसैदपुर प्रखंड के टिकौली गांव निवासी शंभू मुखिया की पुत्री 12 वर्षीय बबीता कुमारी को एइएस बीमारी से ग्रस्त हो गयी थी. जिसका इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में किया गया.
वहीं राज्य के बाहर से आए जिले के तीन डेंगू पीड़ित मरीजों का इलाज पीएमसीएच पटना में किया गया है. पीड़िता की पहचान सुप्पी प्रखंड के घरवारा निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार, बोखड़ा निवासी 50 वर्षीय फुरकान अंसारी व नगर परिषद के वार्ड नंबर-एक निवासी संजय कुमार की 18 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की गयी है. श्री यादव ने बताया कि रुन्नीसैदपुर के टिकौली गांव में 875 घरों के पास फॉगिंग करवाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










