सर्पदंश से युवक की मौत, शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 12:39 AM
सुरसंड के पिपराढ़ी गांव की घटना सुरसंड : थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में सोमवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक संतोष बैठा (25) उक्त गांव के ही वार्ड नंबर-10 निवासी मेघनाथ बैठा का पुत्र था. परिजन ने बताया कि रविवार की रात्रि वह खाना खाने के बाद सोने […]
सुरसंड के पिपराढ़ी गांव की घटना
सुरसंड : थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में सोमवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक संतोष बैठा (25) उक्त गांव के ही वार्ड नंबर-10 निवासी मेघनाथ बैठा का पुत्र था. परिजन ने बताया कि रविवार की रात्रि वह खाना खाने के बाद सोने चला गया. रात्रि के करीब दो बजे सर्प ने उसे डंस लिया.
परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित करते हुए शव को एम्बुलेंस द्वारा उसके घर भेज दिया. उसके बाद भी परिजन को विश्वास नहीं हुआ तो सांस लौट आने की आश में उसे ओझा-गुणी से भी झाड़ फूंक कराया गया, किंतु सफलता हाथ नहीं लगी. इधर, संतोष की मृत्यु के बाद घर में कोहराम मच गया. पत्नी चांदनी देवी, मां एतवरिया देवी व पिता मेघनाथ बैठा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को सुनीत नामक डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है. मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










