गैर पंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ भेजा गया नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2019 2:45 AM (IST)
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा परिहार :उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे नर्सिंग होम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गैर पंजीकृत अस्पतालों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो गयी है. प्रखंड में नर्सिंग होम के अलावा, […]
विज्ञापन
बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
परिहार :उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे नर्सिंग होम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गैर पंजीकृत अस्पतालों को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू हो गयी है. प्रखंड में नर्सिंग होम के अलावा, लैब व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की भरमार है. प्रखंड मे मरीजों को अच्छे डाक्टर के नाम पर ठगा जा रहा है. इसके पीछे विभाग की मिलीभगत होने के भी संकेत मिले हैं. शिकायतों के बाद अब ऐसे गैर पंजीकृत नर्सिंग होम को चिह्नित करने के साथ ही दोबारा सूची बनाई जा रही है.
नोटिस देने पर कोई सुध लेने को तैयार नहीं : उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक मे पीएचसी प्रभारी डॉक्टर के के झा ने 2 अगस्त को प्रखंड के 34 क्लीनिक संचालको को नोटिस भेजा था. इसमें नर्सिंग होम में कार्य करने वाले चिकित्सक की शौक्षणिक योग्यता व संस्थान मे मौजूद जीवन रक्षक की सूची को 9 अगस्त तक जमा करने को कहा गया था.
लेकिन चार संचालकों के अलावा कोई नर्सिंग होम संचालक ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया. मालूम हो की इससे पूर्व भी कई बार संचालकों को नोटिस भेजा गया था. सील की भी कार्रवाई हुई, लेकिन हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही. काग्रेंस नेता सउद आलम ने कहा कि नोटिस व सील की कार्रवाई मात्र पैसे के उगाही के लिए किया जाता है. जिससे आमलोगों को फायदा तो नहीं होता. लेकिन, संबंधित विभागीय कर्मी की बहार आ जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




