ePaper

भैंस बाजार में 88 कार्टन शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 11 Aug 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
भैंस बाजार में 88 कार्टन शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

महिंदवारा पुिलस ने की छापेमारी गिरफ्तार तस्करों में दो मुजफ्फरपुर व चार मोतिहारी जिले के रहनेवाले रून्नीसैदपुर :महिंदवारा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कोरलहिया स्थित भैंस बाजार के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. इस मामले में छह तस्करों […]

विज्ञापन

महिंदवारा पुिलस ने की छापेमारी

गिरफ्तार तस्करों में दो मुजफ्फरपुर व चार मोतिहारी जिले के रहनेवाले
रून्नीसैदपुर :महिंदवारा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात कोरलहिया स्थित भैंस बाजार के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.
इस मामले में छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि ट्रक की तलाशी के क्रम में 88 कार्टन में रखा 4262 बोतल शराब बरामद किया गया है.
बताया कि सूचना मिली थी कि कोरलहिया चौक स्थित भैंस बाजार के समीप भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप उतारी जा रही है, जो कि आस-पास के इलाके में बेची जायेगी. त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रक(यूपी 11बीटी 2997) की घेराबंदी कर तलाशी ली. उक्त ट्रक में ऊनी कपड़ा के पीछे छिपाकर रखा गया हरियाणा निर्मित कैसिनो प्राइड के 180 एमएल के 4262 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.
गिरफ्तार तस्करों में कोरलहिया निवासी श्रीराम कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल निवासी लाल साहेब, पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली निवासी राजेश कुमार, महिंदवारा थाना क्षेत्र के पुनरवारा निवासी अखिलेश कुमार, स्थानीय महिंदवारा निवासी मनोज सहनी व धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन