sitamarhi news : टेंपो से 1300 बोतल सौंफी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Apr 2025 6:31 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 1300 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 1300 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी स्व राम बल्लभ मंडल के पुत्र संतोष मंडल के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त टेंपो जब्त कर लिया गया है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सिनेमा हॉल के पास से बाइक की चोरी, प्राथमिकी पुपरी. नगर स्थित सिनेमा हॉल के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन