14 वर्ष तक केस लड़ने में बिक गयी सीता की 17 कट्ठा जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 1:12 AM
रोसड़ा : रोसड़ा के ढट्ठा गांव में एसिड अटैक में दो बेटों व जाउत को गंवा चुकी सीता देवी की आंखों में बुधवार को मामले के आरोपियों को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद खुशी के आंसू छलक पड़े. कोर्ट से 12 आरोपितों को दोषी करार देने की जानकारी मिलते ही वह खुशी से […]
रोसड़ा : रोसड़ा के ढट्ठा गांव में एसिड अटैक में दो बेटों व जाउत को गंवा चुकी सीता देवी की आंखों में बुधवार को मामले के आरोपियों को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद खुशी के आंसू छलक पड़े. कोर्ट से 12 आरोपितों को दोषी करार देने की जानकारी मिलते ही वह खुशी से फूट-फूटकर रोने लगी. उसे 14 वर्षों बाद न्याय मिला था. परंतु एक बात का गम भी उसे सता रहा था कि उसका तीसरा बेटा को भी आरोपितों ने रेप केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया.
फिलहाल डेढ़ वर्षों से जेल में बंद है. 14 वर्षों तक तिल-तिल कर किसी तरह जीवन व्यतीत कर रही सीता देवी ने घटना को याद कर फफक रही थी. उसने बताया कि उसके खेत में आरोपितों द्वारा चिमनी खोले जाने के लिए जमीन देने की मांग की गयी थी. परंतु सीता देवी ने आरोपितों को जमीन देने से मना कर दिया. इसी बात से गुस्साये आरोपितों ने एकराय कर सभी को जान से मारने का प्लान बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










