आंधी व ओलावृष्टि से किसानों को भारी क्षति, कई के छप्पर उड़े

रीगा : अचानक मौसम की मिजाज में परिवर्तन के बाद रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र में आयी आंधी व ओला वृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ. आम व लीची की टिकोले के झड़ जाने के साथ ही खेतों में लगे गेहूं, मसूर, धनिया, सरसों व विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के पौधे को भारी […]
रीगा : अचानक मौसम की मिजाज में परिवर्तन के बाद रविवार की रात प्रखंड क्षेत्र में आयी आंधी व ओला वृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ. आम व लीची की टिकोले के झड़ जाने के साथ ही खेतों में लगे गेहूं, मसूर, धनिया, सरसों व विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के पौधे को भारी नुकसान हुआ है.
खास कर खेतों में लगे गेहूं के पौधों के गिर जाने से किसान काफी दु:खी हैं. किसान विजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार, चुनचुन कुमार व रवींद्र कुमार सिंह समेत अन्य ने बताया कि काफी खर्च से गेहूं की खेती किया था, पर घर में अनाज आने से पूर्व ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. लगातार पुरवा हवा चलने से अब भी ओलावृष्टि व वर्षा की पूरी संभावना है. तेज आंधी से क्षेत्र के कई साधारण वर्ग के लोगों की घर से एसबेसटसनुमा छप्पर भी उड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




