ePaper

रीगा में लूट के दौरान फाइनेंस कंपनी के दो प्रबंधकों को मारी गोली, एक मरा

Updated at : 29 Mar 2019 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
रीगा में लूट के दौरान फाइनेंस कंपनी के दो प्रबंधकों को मारी गोली, एक मरा

सीतामढ़ी/रीगा : भारत फाइनेंस कंपनी के रीगा व नगर शाखा के प्रबंधक क्रमश: राजकुमार मालाकार व वीरेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर छह लाख रुपया लूट लिये. गोली से घायल राजकुमार मालाकार की मौत हो गयी है. वहीं, वीरेंद्र कुमार का ऑपरेशन राजोपट्टी रोड स्थित निजी अस्पताल में किया जा रहा है. घटना […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/रीगा : भारत फाइनेंस कंपनी के रीगा व नगर शाखा के प्रबंधक क्रमश: राजकुमार मालाकार व वीरेंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर छह लाख रुपया लूट लिये. गोली से घायल राजकुमार मालाकार की मौत हो गयी है. वहीं, वीरेंद्र कुमार का ऑपरेशन राजोपट्टी रोड स्थित निजी अस्पताल में किया जा रहा है.

घटना गुरुवार को रीगा-सुप्पी पथ पर गणेशपुर बखरी के समीप हुई. बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. कंपनी के कर्मचारी विक्रम कुमार के अनुसार, वीरेंद्र कुमार स्कॉर्पियो से रीगा शाखा पहुंचे थे. वहां से वीरेंद्र व राजकुमार स्कॉर्पियो के चालक के साथ अपराह्न एक बजे सुप्पी थाना अंतर्गत ढेंग मनियारी गांव में साप्ताहिक वसूली के लिए निकले थे. साथ में बाइक पर रीगा

शाखा के कर्मचारी विक्रम, सचिंद्र व मो अनवर भी गये थे. ढेंग मनियारी गांव में एक-डेढ़ घंटे के अंदर छह लाख की वसूली होने के बाद दोनों शाखा प्रबंधक रुपये को बैग में रख कर चालक के साथ रीगा के लिए निकले. उसी दौरान गणेशपुर बखरी गांव के समीप लचका के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर पिस्तौल के बल पर रुकने के लिए मजबूर कर दिया.

इस दौरान अपराधियों ने रुपये का बैग छीनने का विरोध करने पर दोनों शाखा प्रबंधकों के पेट में गोली मार दी. बैग छीन कर अपराधियों के फरार होने के बाद चालक दोनों घायलों को रीगा पीएचसी ले आया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसी बीच स्कॉर्पियो चालक मेहसौल पूर्वी निवासी मो इजहार हुसैन फरार हो गया.

हालांकि, देर शाम पुलिस के दबाव से वह पुलिस के सामने आया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सदर अस्पताल लाने के दौरान राजकुमार की मौत रास्ते में हो गयी. वीरेंद्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया.

बताया जाता है कि राजकुमार मालाकार रीगा में व वीरेंद्र कुमार नगर में करते थे. राजकुमार का पैतृक आवास मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर गांव व वीरेंद्र, समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना अंतर्गत रजौर गांव में है. घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह व सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन